Type Here to Get Search Results !

अपनी ही पुत्री की हत्या कर शव को नदी में फेंकने के मामले में फरार चल रहे 25000 रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त को थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के दिशा निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के पर्वेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एंव सक्रिय संदिग्ध अपराधियों  की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोसाईगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 043 2024 धारा 302 20134 भादवि में लगातार फरार चल रहे वांछित अभियुक्त रमेश यादव पुत्र चैतू यादव निवासी सोनहाने गौहनिया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को 01 अदद देशी तमन्चा 303 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर के साथ आज दिनांक 02 07 2024 को शिवगढ़ रोड काली माई तिराहा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या से समय 08.30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया  उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 165 2024 धारा 3 7 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया वांछित अभियुक्त रमेश यादव उपरोक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसके विरूद्ध माननीय न्यायालय से एनबीडब्लू व 82 सीआरपीसी पूर्व में जारी हो चुका था एंव 25000 रूपये का इनाम भी घोषित था गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम रमेश यादव पुत्र चैतू निवासी सोनहने गौहनिया थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 45 वर्ष 
बरामदगी 01 अदद देशी तमन्चा 303 बोर
 02 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर गिरफ्तारी बरामदगी  करने वाली टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या  उ0नि0 श्री कमलेश कुमार थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या हे0का0 हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप यादव थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या हे0का0 रोहित कुमार शर्मा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या का0मंयक कुमार पाल थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.