Type Here to Get Search Results !

सेवानिवृत्ति होमगार्ड जवानों का आयोजित हुआ विदाई समारोह कार्यक्रम


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
बीकापुर कोतवाली परिसर में शनिवार को सेवानिवृत्ति होमगार्ड जवानों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया समारोह की अध्यक्षता बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज द्वारा की गई इस दौरान सेवानिवृत्ति होमगार्ड जवान आनंद प्रकाश लाल विनय कुमार पांडे केदारनाथ मिश्र रमेश कुमार तिवारी और बलराम पाल को उनके नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद सहयोगी होमगार्ड जवानों पुलिस कर्मियों और स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की मंगल कामना की गई है विदाई के दौरान सेवानिवृत्ति होमगार्ड जवानों को रामचरितमानस धार्मिक ग्रंथ डायरी कलम अंग वस्त्र और छाता देकर सम्मानित किया गया विदाई कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत हुए होमगार्ड जवान भी साथियों का साथ छोड़ने से भावुक हो गए विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कंपनी कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला ने सेवानिवृत होने वाले होमगार्ड जवानों के सुखी और स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने भी सेवानिवृत्ति होम गार्ड्स जवानों को शुभकामना दी गई इस दौरान सह भोज का भी आयोजन किया गया विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन सहायक कंपनी कमांडर हौसिला प्रसाद पांडे द्वारा किया गया इस मौके पर कंपनी कमांडर महेश प्रताप सिंह कंपनी कमांडर शाहवान बीओ हेमेंद्र प्रताप सिंह प्लाटून कमांडर धर्मचंद मिश्रा सहित तमाम होमगार्ड जवान और पुलिसकर्मी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.