Type Here to Get Search Results !

मनरेगा लोकपाल राकेश चौधरी ने ब्लॉक सढोली कदीम के ग्राम पंचायत मूर्तजापुर में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया

लोकपाल मनरेगा राकेश चौधरी ग्रामीणों की शिकायत पर मनरेगा कार्यो की जांच के लिए ग्राम पंचायत मूर्तजापुर में पहुंचे जांच के दौरान किसी भी मनरेगा कार्य स्थल पर नागरिक सूचना बोर्ड नहीं पाए गए  जबकि नियम अनुसार कार्य शुरू होने से पूर्व सभी कार्यों पर नागरिक सूचना बोर्ड लगाए जाने चाहिए ताकि नागरिकों को मनरेगा कार्यो की तथा उसके एस्टीमेट की जानकारी हो सके तथा कार्यों में पारदर्शिता लाई जाने के लिए नागरिक सूचना बोर्ड को लगाया जाना अनिवार्य है परंतु अधिकांश ग्राम सचिव व रोजगार सेवक नागरिक सूचना बोर्ड को गंभीरता से नही लेते है जिसके परिणाम स्वरूप नागरिक मनरेगा कार्यो की वास्तविकता को नहीं जान पाते है नतीजा यह हो रहा है कि लोगों को मनरेगा कार्यो की जानकारी ही नहीं मिल पा रही है उक्त जांच रिपोर्ट शासन व जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.