मिल्कीपुर के दरबारी लाल विमल कुमार महाबिधालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या जिला के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया इस दौरान अवध प्रांत प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह ने कहा कि स्वयंसेवक से कार्यकर्ता की ओर अग्रसर होने का नाम प्राथमिक शिक्षा वर्ग है इसके साथ ही प्रखर राष्ट्रीयता के भाव का जागरण करने का नाम भी प्राथमिक शिक्षा वर्ग है उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण द्वारा हर स्वयंसेवक निर्दोष होकर निकले यह मूल भावना रहती है मन के विकार कैसे संस्कारों में परिवर्तित हो जाएं यह प्रशिक्षण का विषय रहता है संघ शिक्षा वर्ग में बहुत बड़ी रहस्यमय बातों का प्रशिक्षण नहीं अपितु छोटे छोटे संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाता है सूचना मिलने पर उसका अक्षरश पालन करना स्वयंसेवक का कर्तव्य है सामूहिक जीवन सामूहिक विचार सामूहिक रहन-सहन संघ की अनूठी शैली है कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुआ दीप प्रज्वलन मुख्य वक्ता गंगा सिंह के साथ विभाग कार्यवाह रमाशंकर एवं प्राथमिक शिक्षा वर्ग के वर्ग कार्यवाह डॉक्टर विनोद ने किया वर्ग में कुल 60 शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिला प्रचारक योगेंद्र जिला बौद्धिक प्रमुख अरविंद पाण्डे जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी सह जिला प्रचार प्रमुख अभिषेक निर्मल जिला प्रचार प्रमुखअवनीश सिंह सह जिला संपर्क प्रमुख मनीष त्रिपाठी नगर खंड प्रचारक अक्षय आदर्श शिवम आजाद सिंह सत्यप्रकाश राय प्रभास शुक्ला लाल दास जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
स्वयंसेवक से कार्यकर्ता की ओर अग्रसर होने का नाम है संघ शिक्षा वर्ग गंगा सिंह
September 29, 2024
0
Tags