Type Here to Get Search Results !

ट्रक की टक्कर से 30 भेड़ों की मौत एक पशुपालक भी हुआ घायल



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
रायबरेली नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ों के झुंड को रौंद दिया जिससे करीब 30 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गईं इस हादसे में भेड़ों को हाईवे पर ले जा रहे पशुपालक रामनरेश पाल भी घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस ने मृतक भेड़ों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें दफनवा दिया है पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र कहुवा गांव निवासी रामनरेश पाल और खिहरन ग्राम निवासी पलटू पाल साथ में भेड़ों को चराते थे आज सुबह दोनों लोग अयोध्या रायबरेली नेशनल हाईवे स्थित पटखौली गांव के पास भेड़ों को हाईवे पार करा रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक में भेड़ों को रौंदते हुए निकल गया जिससे करीब 30 भेड़ों की मौके पर मौत हो गई इसके साथ ही पशुपालक रामनरेश पाल भी ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे घायल राम नरेश को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है पशुपालक पलटू पाल के परिजनों ने बताया कि दोनों लोगों के पास करीब 150 भेंड़ें थी उन लोगों ने सोचा कि अभी सुबह का समय है हाईवे पर लोगों की कम आवाजाही है इसी समय रोड को क्रॉस कर लें भेड़ों के आगे पलटू थे तथा पीछे से रामनरेश उन्हें हाँक रहे थे तभी ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 30 भेड़ों की मौत हो गई और रामनरेश घायल हो गए प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला का कहना है कि सभी मृतक भेड़ों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके शव को दफनवा दिया गया है वहीं जो घायल हैं उनका इलाज कराया जा रहा है घायल पशुपालक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल अज्ञात ट्रक के बारे में सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.