योगीराज भरत जी की तपोस्थली नंदीग्राम भरत कुंड में 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले नंदीग्राम महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर प्राचीन भरत गुफा श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर नंदीग्राम भरत कुंड परिसर में बैठक आयोजित की गई इस दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह भी मौजूद रहे कार्यक्रम के संयोजक एवं श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास ने बताया कि नंदीग्राम महोत्सव कार्यक्रम 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है इसके अलावा कई राज्यपाल और मंत्री तथा प्रशासनिक न्यायिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण पत्र दिया गया है जिनके कार्यक्रम में आने की उम्मीद है बताया कि 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे नंदीग्राम महोत्सव कार्यक्रम में भूमि पूजन कलश यात्रा श्री राम महायज्ञ 1100 हनुमान चालीसा पाठ भव्य दीप महोत्सव नित्य भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम कवि सम्मेलन महा आरती लाठी प्रतियोगित शस्त्र पूजन कार्यक्रम स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री राम महायज्ञ श्री राम कथा भरत चरित्र कथा भव्य भंडारा सहित अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा आयोजन के दौरान प्रत्येक दिन भिन्न भिन्न क्षेत्रों के संस्कृतिक कलाकारों से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे बैठक के दौरान नंदीग्राम महोत्सव कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए पूर्व सांसद लल्लू सिंह की सलाह पर कई समितियों का बृहद गठन किया गया जिसमे महिलाओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौपी गयी है जिसमे मंजू निषाद को अध्य्क्ष तो भाजपा नेत्री समाजसेवी लक्ष्मी सिंह को सचिव बनाया गया सुरक्षा व्यवस्था सफाई व्यवस्था लाइट व्यवस्था मेहमानों का स्वागत सहित भिन्न भिन्न कार्यक्रमों के लिए कार्य योजना के अलग अलग समितियां गठित की गई जिनमें प्रभारी और सदस्य नियुक्त किए गए बैठक में तय हुआ कि गाजे बाजे एवं भजन कीर्तन के साथ आस पास के गाँव नगर पंचायत के वार्डो में निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा और महोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जाएगा मीडिया प्रभारी डॉ दिनेश तिवारी ने बताया कि नंदीग्राम महोत्सव के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एव दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें मेडिकल चेकप के साथ साथ गरीबो असहायों को निशुल्क दवा वितरित किया जाएगा श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर में आयोजित की गई बैठक में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर नाथ वर्मा रामाकांत पांडेय सोनू पांडेय सूर्यकांत पांडेय सभासद प्रेम मौर्या उमाशंकर मिश्रा बब्बन पांडेय दिवाकर पांडेय बाबा राम सेवक दास सूर्यप्रकाश पांडेय राम करन मौर्य सहित आयोजन समिति से जुड़े दर्जनों लोग मौजूद रहे
भव्यता के साथ भारतीय लोक संस्कृति से परिपूर्ण होगा नंदीग्राम महोत्सव आयोजित हुई तैयारी बैठक
October 16, 2024
0
Tags