Type Here to Get Search Results !

सद्गुरु कबीर के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत अरविंद


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
कबीर मठ जियनपुर महाेबरा बाजार के संस्थापक सद्गुरु रामसूरत साहेब एवं उदार साहेब की पुण्य स्मृति में चल रहे तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला का रविवार को समापन हुआ समापन सत्र को संबाेधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बाेर्ड के सदस्य बाैद्ध अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि हमें सद्गुरु कबीर के विचारों काे आत्मसात करने की जरूरत है उनका उपदेश मानव मानव एक समान का था उन्होंने सद्भावना का संदेश दिया कबीर का सांप्रदायिक सौहार्द देश विदेश में एकता अखंडता स्थापित कर रहा है श्रीकबीर धर्म मंदिर सेवा समिति जियनपुर कबीर मठ अयोध्या के कार्यवाहक अध्यक्ष महंत उमाशंकर दास ने कहा कि कबीर मठ में तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला का समापन किया गया प्रतिदिन सुबह बीजक पाठ उसके बाद विचार गाेष्ठी और भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला सन् 2005 से मठ में चल रहा है यह मेला का 19वां वर्ष रहा है जाे कबीर मठ के संस्थापक सद्गुरु रामसूरत साहेब एवं उदार साहेब की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयाेजित हाेता है कबीर मेले ने पूरे देश दुनिया में सांप्रदायिक सौहार्द एवं एकता अखंडता का संदेश दिया गाेष्ठी में नरसिंह साहेब निर्भय दास राधेश्याम दास ने भी अपने विचार व्यक्त किए संचालन श्रीकबीर धर्म मंदिर सेवा समिति जियनपुर अयोध्या के कार्यवाहक मंत्री संत विवेक ब्रह्मचारी ने किया।इससे पहले मुख्य अतिथि समेत अन्य ने ब्रह्मलीन सदगुरु रामसूरत साहेब और उदार साहेब के चित्रपट पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया कबीर मठ जियनपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष महंत उमाशंकर दास द्वारा माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया आकाशवाणी गाेरखपुर के प्रख्यात भजन गायक रामप्रसाद साहेब ने अपने भजनाें से सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला की महफिल सजा दी इस अवसर कबीर मंदिर सूरत गुजरात के महंत देवेन्द्र साहेब महंत रामप्रकाश दास पूर्व डीसीएफ चेयरमैन बस्ती रामशंकर निराला जिपं सदस्य बस्ती राजबहादुर वर्मा सांसद प्रतिनिधि एवं जनशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर इं मनाेज वर्मा एडवोकेट वीरेंद्र यादव डॉ अजय कुमार डॉ दिलीप सिंह साध्वी ज्याेति पांडेय जाेखू यादव रविंद्र दास हेमंत दास युवराज दास रामलाल दास भुवनेश्वर दास राधेश्याम दास नरसिंह दास अजीत दास भानुप्रताप वर्मा इंटर कालेज हनुमत नगर के प्राचार्य निर्मल वर्मा अनूप जायसवाल शिवदास पटेल बृजेश वर्मा विजय चाैधरी एडवोकेट सर्वेश सक्सेना व याेगेंद्र वर्मा पूर्व प्रधान गुरचरन यादव शेषनाग रामसजन चाैधरी आदि माैजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.