अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा उपचुनाव भाजपा ने जीत लिया है 33 साल बाद इस सीट पर कमल खिला है भाजपा के प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 34173 वोट से हराया वहीं बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा तीसरे स्थान पर रहे कटेहरी विधानसभा सीट सपा के कब्जे में थी सपा के विधायक लालजी वर्मा के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी कटेहरी विधानसभा सीट भाजपा ने सपा से छीन ली है जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने कहा जनता में जो कार्य उनके द्वारा किया गया था जनता ने उसको याद कर उनका समर्थन किया टिकट दिलाने से लेकर चुनाव लड़ने तक उनका साथ दिया उन्होंने कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनके जैसे गरीब के बेटे को टिकट देकर कटेहरी में कमल खिलाने का काम किया विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर धर्मराज निषाद ने कहा वोट देने के लिए कहीं कोई रोक नहीं रहा था मुस्लिम महिलाओं बेटियों ने लाइन में लग कर वोट दिया जिसको सभी लोगों ने देखा उन्होंने कहा वह अपने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्र की जनता को देंगे क्षेत्र की जनता ने वोट देकर कमल खिलाने का काम किया उन्होंने कहा भाजपा ने पहली बार कटेहरी से उन्हें टिकट दिया उन्होंने जीत दर्ज की
बीजेपी ने लहराया परचम सपा से छीनी कटेहरी सीट बड़े अंतराल से जीता विधानसभा चुनाव
November 26, 2024
0
Tags