Type Here to Get Search Results !

डीएपी की कलाबाजारी जोरों पर किसान त्रस्त


रिपोर्ट मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर बीकापुर रामपुर भगन जाना बाजार हैदरगंज तारुन किशनगंज खजुराहट गोला बाजार सहित क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में डीएपी उर्वरक की किल्लत होने से कालाबाजारी जोरों पर है उपरोक्त विभिन्न बाजारो में दर्जनों निजी उर्वरक की दुकानों समेत एक साधन सहकारी समिति भी मौजूद हैं।रवी सीजन की बुवाई का मुख्य समय होने के कारण इस समय किसानों को डीएपी उर्वरक की सख्त आवश्यकता है परंतु साधन सहकारी समिति पर डीएपी न मिल पाने के कारण किसान हलकान है साधन सहकारी समिति  पर कार्यरत आंकिक विक्रेता सुनील सिंह ने बताया कि समिति बारुन  पर इस समय डीएपी उर्वरक आई हुई है परंतु उर्वरक के आपूर्ति की इनवॉइस उपलब्ध न होने के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है।इस बार निजी क्षेत्र की कंपनी कोरोमंडल की डीएपी समिति पर आई हुई है जिसका वितरण इनवॉइस न होने के कारण नहीं हो पा रहा है शासन से जैसे ही इनवॉइस उपलब्ध होगा वितरण प्रारंभ किया जाएगा कमोवेश यही समस्या मिल्कीपुर के मीठेगांव कुचेरा समिति समेत अन्य समितियां पर भी है वहीं दूसरी ओर डीएपी संकट के बीच निजी उर्वरक विक्रेताओं की चांदी कट रही है वे बाजार में 1450 से 1500 रुपए मूल्य तक डीएपी की कालाबाजारी करके बेच रहे हैं बारुन बाजार के किसान रंगीलाल चौहान ने बताया कि सोमवार दिनभर बारुन समिति पर खाद के इंतजार में बैठे रहने के बाद जब डीएपी नहीं मिली तो वह मजबूरन बाजार में 1450 रुपए देकर डीएपी खरीद कर ला रहे हैं क्योंकि उनकी फसल बुवाई में पिछड़ रही है यदि समय से फसल न बोई गई तो खेतों से नमी खत्म हो जाएगी बुवाई के ऐन वक्त पर डीएपी न मिलने से किसान पूरी तरह से त्रस्त हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.