राम विवाह के पूर्व संध्या पर सागर कला भवन अयोध्या में अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ की प्रथम बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से भारतीय नव वर्ष के अवसर पर अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ पांच दिवसीय 30 मार्च से 3 अप्रैल 2025 तक आयोजित करने का प्रस्ताव पारित हुआ है बैठक में कार्यक्रम स्थल आयोजन समिति कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यय बजट पर विशेष चर्चा होने के बाद निर्धारण प्रस्ताव पारित किया गया
आध्यात्मिक नगरी अयोध्या आज जहां विश्व भर में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर को लेकर चर्चित है वहीं अब दूसरी बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हजारों कलाकारों साहित्यकारों कवियों पर्यटकों समाजसेवियों और पर्यावरणीय विशेषज्ञों का महाकुम्भ श्री अयोध्या में कई संस्थाओं एवं जिला प्रशासन अयोध्या के सहयोग से भारतीय नव वर्ष 2025 में 30 मार्च से आयोजित होगा
उक्त बातें बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष एस बी सागर प्रजापति ने कहते हुए बताया कि स्वदेश संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ के माध्यम से संपूर्ण भारत को अयोध्या की कला संस्कृति पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से इस महाकुम्भ का भव्य आयोजन किया जाएगा
यह महाकुम्भ कला क्रॉफ्ट संस्कृति पर्यटन साहित्य शिक्षा एवं जनसेवा को समर्पित होगा जिसमें सम्पूर्ण भारत देश व विदेशों से भी विविध विधाओं के कलाकार कवि साहित्यकार पर्यटक दर्शक समाजसेवी सांस्कृतिक व अन्य कई क्षेत्रों के हजारों लोगों का आगमन होगा जिससे अयोध्या की कला संस्कृति पर्यटन साहित्य शिक्षा विज्ञान आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे निश्चित रूप से इन क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा और देश विदेश में अयोध्या की एक सुन्दर छवि प्रस्तुत करते हुए एक नया इतिहास रचा जा सके वहीं इस महाकुम्भ आयोजन के निदेशक अम्बरीष चंद्र पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या शैली में अपनी कला का जलवा बिखेरने और पहचान बनाकर सम्मानित होकर एक नया इतिहास बनाने सुनहरा अवसर अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ में मिलेगा इस महाकुम्भ में संरक्षक के रूप में वेद प्रकाश गुप्त विधायक अयोध्या मं गिरीश पति त्रिपाठी महापौर अयोध्या गिरीश चन्द्र मिश्र उपाध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी उ.प्र राकेश तिवारी अंतरराष्ट्रीय लेखिका डिम्पल तिवारी तथा मुख्य संयोजक डॉ अंजनी कुमार पाण्डेय डॉ अनुपम पाण्डेय प्रतिमा शुक्ला एस के मिश्र संतोष कुमार मिश्र हैं महाकुम्भ के कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर एस बी सागर प्रजापति निदेशक अम्बरीष चन्द्र पाण्डेय तिवारी उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी विजय वर्मा बसन्त राम इंदर प्रीत सिंह वेदी महासचिव कौशल शुक्ला प्रबंधक रीता तिवारी उप निदेशक नेहा तिवारी सचिव प्रतिभा यादव राम आशीष अंकित उपाध्याय आशीष श्री संगठन मंत्री रणजीत यादव प्रबंध समिति व्यवस्थापक में पंकज पाठक विजय सिंह विजय पाण्डेय प्रसिद्ध कवियत्री अर्चना द्विवेदी प्रवीण कुमार कृपा शंकर गुप्ता इमरान खान वीरेन्द्र कुमार राम सुन्दर प्रजापति आशीष कौर डॉ प्रदीप तिवारी अंतरिक्ष श्रीवास्तव आदि को चयनित किया गया है अगली बैठक में कार्यकारिणी सभा का और भी विस्तार किया जाएगा संरक्षक डिंपल तिवारी ने कहा कि कला कुम्भ के अन्तर्गत चित्रकला मूर्तिकला क्रॉफ्ट म्यूरल पेंटिग ऑउट डोर पेंटिग अयोध्या शैली में वर्क हस्तशिल्प मृदभांड रंगोली मेंहदी वास्तुकला कला गांव आदि का वर्कशॉप प्रतियोगिता प्रदर्शनी लाइव डेमोंसट्रेशन क्रय विक्रय कला मेला आदि होगा तो संस्कृति कुम्भ के अन्तर्गत विविध लोक कलाओं से सम्बन्धित नृत्य नाटक गायन वादन नाटिका करतब तमाशा गरबा डांडिया तथा फिल्म फेस्टिवल फोक अवॉर्ड शो आदि होगा बैठक में मुख्य संयोजक डॉ अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि पर्यटन कुम्भ के अन्तर्गत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य और विशिष्ट अतिथियों का आगमन एवं उनके द्वारा सम्मानित होने का सुअवसर तथा अयोध्या पर्यटन स्थलों का भव्य दर्शन आदि के साथ ही शिक्षा और साहित्य कुम्भ के अन्तर्गत भी स्वदेश भारत स्मारिका पुस्तक के साथ ही अन्य कई पुस्तकों का विमोचन सेमिनार वितरण आदि होगा आस्था कुम्भ के अन्तर्गत राष्ट्रीय एकता की दृष्टि से आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा संगोष्ठी संत समागम सामूहिक हनुमान चालीसा आदि का भव्य आयोजन होगा वहीं सम्मान कुम्भ के अन्तर्गत स्वदेश नवरत्न स्वदेश कोहिनूर अवॉर्ड स्वदेश सेवा रत्न अयोध्या कला भूषण अयोध्या आइकॉन साहित्यिक अवॉर्ड आदि उत्कृष्ट कार्यों हेतु विशिष्ट क्षेत्रों के चयनित विभूतियों को प्रदान करते हुए सम्मानित किया जाएगा