Type Here to Get Search Results !

सीएम योगी बोले अयोध्या में जो बाबर ने किया वही संभल में हुआ बांग्लादेश में भी वही हो रहा


रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या 
अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामायण मेले का उद्घाटन किया इस अवसर पर कहा कि गुंडों के संरक्षण बिना समाजवादी पार्टी वैसे ही तड़पती है जैसे पानी के बिना मछली रामनगरी में चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया पांच से आठ दिसंबर तक सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में गीत संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहमान होगी सीएम सुबह अयोध्या पहुंचे इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या सनातन धर्म की पावन पूरी में से प्रथम पूरी है हजारों वर्षों से विश्व मानवता का मार्ग अयोध्या ने प्रशस्त किया अयोध्या एक ऐसी भूमि जहां कोई युद्ध करने का साहस नहीं कर सकता कहा कि पिछले वर्ष जनवरी में पीएम मोदी के हाथों 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला फिर से प्रतिष्ठित हुए पीएम ने अयोध्या के नागरिकों के प्रति अपना अनुराग व्यक्त किया था अयोध्या ने उनके साथ न्याय नहीं किया लेकिन श्रीराम ने हर प्रकार का संरक्षण दिया अयोध्या सांस्कृतिक रूप से विश्व में आगे बढ़ रहा रामायण सीरियल को लोग देखने के लिए एक घंटे टीवी के सामने बैठते थे डॉक्टर लोहिया ने रामायण उत्सव कार्यक्रम देश में प्रारंभ किए थे जिसके मन में राम और जानकी के प्रति समर्पण नहीं है उनको त्याग देना चाहिए सीएम ने कहा कि डॉ लोहिया राजीनीति में आदर्शवादी थे समाजवादी पार्टी परिवारवादी है अपराधी गुंडों के संरक्षण के बिना यह उसी तरह तड़पते हैं जैसे पानी बिना मछली लोहिया के नाम पर राजनीति करेंगे लेकिन उनके आदर्श नहीं मानते हर साल की तरह इस वर्ष भी रामायण मेला में न सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम होंगे बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा रामायण मेले में चार दिनों तक कथा प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक गायन नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुति होगी संस्कृति विभाग के विभिन्न जिलों के 20 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे साथ ही चार दिनों तक अलग-अलग कथा प्रवाचकों की ओर से रामकथा का प्रवचन भी किया जाएगा सीएम ने कहा कि याद कीजिए 500 साल पहले अयोध्या कुंभ में बाबर के आदमी ने क्या किया था संभल में भी यही हुआ था बांग्लादेश में भी यही हो रहा है तीनों का स्वभाव और डीएनए एक ही है अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के लिए इंतजार कर रहे हैं कहा कि उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने का पूरा इंतजाम कर रखा है ये बातें करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी विदेशों में संपत्ति है अगर यहां कोई संकट आया तो वे भाग जाएंगे दूसरों को मरने के लिए यहीं छोड़ देंगे प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की परिकल्पना पर पहले चित्रकूट और बाद में अयोध्या में रामायण मेले का आयोजन शुरू किया गया था कांग्रेस शासन में तत्कालीन सीएम श्रीपति मिश्र ने 1982 में अयोध्या के रामायण मेला का उद्घाटन किया था इसके लिए रामायण मेला समिति को व्यवस्था और संतों के प्रवचन आदि के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई सरकारी तौर पर तभी से संस्कृति विभाग अपने फंड से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रामलीलाओं के प्रस्तुतीकरण का दायित्व उठाता आ रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.