Type Here to Get Search Results !

प्रयागराज हाईवे पर ट्रक ने मारी टक्कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव


रिपोर्ट सचिन तिवारी अयोध्या
जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में छात्रा समेत युवक की मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा दिया है पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई शसूचना पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया थाना क्षेत्र के कछौली गांव निवासी धर्मपाल निषाद की पुत्री सविता निषाद 20 बीए की छात्रा थी अयोध्या मंदिर दर्शन करने गई थी घर वापस लौटते समय करीब 8:30 बजे वह घर कछौली गांव जा रही थी मसौधा बाजार में पहुंचते ही चीनी मिल गेट नं० दो के सामने प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे मौत हो गई प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है वहीं दूसरी घटना कोतवाली रूदौली क्षेत्र के कूढ़ा सादात के पास की है जहां बाइक सवार पति पत्नी को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने शिव शंकर को मृत घोषित कर दिया वही पत्नी सीतापती की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय भेज दिया मिली जानकारी के मुताबिक गेरोढ़ा गांव निवासी शिव शंकर अपनी पत्नी सीतापती को मोटर साइकिल से लेकर भेलसर दवा लेने जा रहे थे जैसे ही कूढ़ा सादात गांव के पास पहुंचे थेअनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राला ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी
टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे पति शिव शंकर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है पुलिस चौकी प्रभारी भेलसर मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी फिलहाल दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.