स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबी भारत अभियान अवध प्रान्त के द्वारा जिला सहकारी बैंक अयोध्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आर्थिक विषयों के 11 संगठन के समवन्य से स्वावलंबी भारत अभियान की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
मुख्य वक्ता डॉ राजीव कुमार जी अखिल भारतीय विचार प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच ने बताया कि 12 जनवरी 2024 से देश एवं सभी प्रदेशों में उद्यमिता आयोग के गठन को लेकर डिजिटल हस्ताक्षर का महाअभियान चलाया जाएगा जो देश के 500 से अधिक जिलों में एक करोड़ से अधिक लोगों के मध्य चलाया जाएगा उन्होंने राष्ट्र की 38 करोड़ युवाओं की मानसिकता बदलकर नौकरी से उद्यम की ओर आगे बढाने पर जोर दिया साथ ही साथ जैविक उद्यमिता स्वदेशी का प्रचार प्रसार जिला आधारित उद्योग का प्रचार तथा नई शिक्षा नीति में उद्यमिता के विषय में प्रकाश डाला उन्होंने बताया जनसंख्या दर की घटती समस्या पर बताया हंगरी कोरिया जापान युवा जनसंख्या की कमी से जूझ रहे हैं अत हमारे युवाओं को TFR कुल प्रजनन दर दो से ऊपर रखना अति आवश्यक है उन्होंने ने कहा कि कोरोना काल के पश्चात प्रत्येक भारतीय को रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से पूरे भारत वर्ष में स्वावलंबी भारत अभियान की मुहिम चलाई जा रही है
मुख्या अतिथि श्री राम मंदिर के महंत जयराम दास ने कहा कि हमारे समाज में कई उदाहरण है जिन्होंने जमीन से शुरुआत कर ऊंचाई को छुआ है महानगर संघचालक डॉक्टर विक्रम प्रसादपांडे ने कहा स्वावलंब भारत अभियान को धरातल पर लाने के लिए जिला स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है जिले के विश्व विद्यालय महाविद्यालय को जोड़कर इस अभियान को सफल बना सकते है भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओ को भी इसमें भागीदारी निभानी पड़ेगी कार्यशाला के द्वितीय सत्र में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने कहा कि सृजनशील लोगों की नई सोच ने पूरे विश्व में नए नए क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया है हमें भी अपने युवाओं को चिंतनशील बनाने की आवश्यकता है जो कि नए सोच को विकसित करके हम भारत को नए युग में ला सकते है नौकरियों से देश नहीं बनता है देश को बनाने के लिए स्वरोजगार की आवश्यकता होती है
स्वावलंबी भारत अभियान के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार से इस अभियान को लोगों तक पहुंचाना है इस कार्यशाला को पुष्कर दत्त तिवारी जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आभा सिंह सेवा भारती से वनवासी कल्याण आसान से सत्य प्रकाश श्रीवास्तव सक्षम से अशोक त्रिवेदी ने भी संबोधित किया
इस कार्यशाला का संचालन राजीव श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद का ज्ञापन जिला संयोजक अनिरुद्ध पांडे सुनील जी ने दिया इस कार्यशाला में अयोध्या लखनऊ बाराबंकी अंबेडकर नगर बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर गोंडा हरदोई सीतापुर रायबरेली जिलों से प्रतिनिधियों ने भागीदारी की स्वावलंबी भारत अभियान अवध प्रांत के संयोजक हर्षवर्धन जी सह संयोजक डी एन
तिवारी विशेष संपर्क प्रमुख डॉक्टर आनंद दिक्षित डॉक्टर अनिल प्रकाश शुक्ला डॉक्टर संजय उपाध्याय श्री अभिषेक सिंह कुलदीप खरे अनूप श्रीवास्तव डॉक्टर अविनाश मनोज मिश्रा अभिनेश त्रिवेदी क सिंह सुनील राजीव श्रीवास्तव आदि लोक उपस्थित रहे