Type Here to Get Search Results !

कैथल में नारायण सेवा संस्थान के दया गुप्ता मानव मंदिर का लोकार्पण हर साल हजारों दिव्यांगों का बदलेगा जीवन




15 दिसम्बर 2024
हरियाणा और पंजाब के दिव्यांगजनों का जीवन सुखमय बनाने की सोच से नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा कैथल में दया गुप्ता मानव मंदिर का लोकार्पण रविवार को मुख्य अतिथि उद्योगपति त्रिलोकीनाथ गोयल और  नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल व भूमि दानी डॉ दया गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ इस मौके पर प्रमुख सहयोगी नरेश गोयल सुरेश बंसल जयप्रकाश गर्ग अनिल गोयल महेंद्र सिंगला अशोक गर्ग उमा गुप्ता तरुण गुप्ता फकीर चंद गर्ग थे लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा अब निशुल्क सेवा 24 घंटे सातों दिन कैथल व आस पास के निर्धन और दिव्यांगों को यही मिलेगी यह सेवा केन्द्र कुल 5000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल पर चार मंजिला बना है जिसमें दियांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग लगाने एवं फिज़ियोथैरेपी के अलावा उन्हें सामाजिक रुप से सशक्त बनाने के लिए मोबाईल ट्रेनिंग कम्प्यूटर ट्रेनिंग और सिलाई ट्रेनिंग भी दी जाएगी इस सेवा केन्द्र से हर साल 18 हजार से ज्यादा लोग लाभांवित होंगे लोकार्पण समारोह दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ शाखा कैथल के संयोजक डॉ विवेक गर्ग संरक्षक श्री सतपाल मंगला सचिव डॉ अनिल जिन्दल दुर्गा प्रसाद ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया मुख्य अतिथि उद्योगपति त्रिलोकीनाथ गोयल ने कहा अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का बहुत अभिनंदन है आपके सहयोग व सोच से ही कैथल में केन्द्र बना है इसके पूर्व संस्थान हैदराबाद में भी सेवा केन्द्र का संचालन कर रहा है नारायण सेवा संस्थान के इस दया गुप्ता मानव मंदिर केन्द्र के उद्घाटन समारोह में सैकड़ो समाज सेवियों को इस शुभ कार्य में जोड़ने के लिए आप बधाई के पात्र है समारोह में आभार व्यक्त करते हुए डॉ विवेक गर्ग ने कहा समाज के प्रति हम अपनी जिम्मेदारी निभाने का पूरा प्रयास करेंगे हर जरूरतमंद की आशा अपेक्षा को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल शिक्षा कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके हैं वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है संस्थान भारत व देश विदेश के लाखों दिव्यांगों की सुधारात्मक शल्य चिकित्सा और कृत्रिम अंग लगा चुका है संस्थान कैथल के दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा इस नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल के सभी सदस्यों ने इस अवसर पर सभी भामाशाहों का पगड़ी उपर्णा से सम्मान किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.