Type Here to Get Search Results !

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के महत्वपूर्ण 5 दिवसीय





राज्य शिक्षा संस्थान में  चल रहे आवासीय अंतर जनपदीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का निर्देशन कर रही जिला युवा अधिकारी प्रयागराज जागृति पाण्डेय ने बताया 27 मार्च से चल रहे इस कार्यक्रम के समापन दिवस की मुख्य अतिथि प्रयागराज की पूर्व उप महापौर, श्रीमती अनामिका चौधरी ने युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित कर के किया उन्होंने गंगा यमुना सरस्वती के इस अनमोल मिलन पर उभरी सभ्यता की विजेताओं पर प्रकाश डाला तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं को जानने में रुचि लेने को उत्साहित किया मां गंगा के जल को स्वच्छ रखने और महाकुंभ जैसे आयोजनों का भविष्य और मजबूत करने हेतु घाटों को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक कूड़ा गंदगी स्वयं इत्यादि का इस्तेमाल करने से परहेज रखने एवं दूसरों से भी कराने हेतु आवाहन किया
मथुरा की टीम को लीड कर रहे विश्वेंद्र और रमन चतुर्वेदी ने मथुरा और प्रयागराज दोनों जनपदों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक खूबियों का वर्णन करते हुए प्रसन्नता जाहिर की वहीं इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक रहे महेश द्विवेदी राम अवध कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ ० सच्चिदानंद त्रिपाठी कैप्टन सुनील निषाद ने युवाओं को उत्साहित किया इस टीम में प्रबंधन कर रहे कुलदीप मिश्रा केतन मोदनवाल निर्मल मऊआइमा के सुरेश पटेल  को अनामिका चौधरी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया अंत में प्रमाणपत्र के साथ समूह फोटोग्राफी कर प्रतिभागियों को विदाई दी गई

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.