Type Here to Get Search Results !

ट्रक की चपेट में आने से 1 बाइक सवार की मौ’त सड़क पर उतरे लोग



कोडरमा कोडरमा थाना अंतर्गत राजेंद्र चौक के पास एक दर्दनाक घटना घटी है मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मृतक की पहचान सेवानिवृत्त रेलकर्मी दुर्गा उर्फ दुर्गी पासवान 60 के रूप में हुई वहीं घायल व्यक्ति की पहचान रतन कुमार पाण्डेय 16 के रूप में हुई है कैसे हुआ हादसा बताया जा रहा है कि बाइक स्वार दो लोग पूजा करने कोडरमा जा रहे थे जहां राजेंद्र चौक के समीप ट्रक बीआर 01जीबी 3100 की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को 108 की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को राजेंद्र चौक के पास रखकर कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग जाम कर दिया मौके पर कोडरमा सीओ हलदर प्रसाद सेठी और कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बात चित कर मृतक के अंतिम संस्कार के लिए कुछ राशि दिया गया उन्होंने कहा कि सरकारी लाभ जो दिया जाना चाहिए वो सभी को मिलेगा इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया लगभग तीन घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.