संतोष मिश्रा ब्यूरो चीफ अयोध्या
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बनियान के निर्देश पर शाम 3:00 बजे न्यू अमर प्रवास मेडिकल सेंटर धौरापट्टी मछली मंडी नियावां को मानकों के अनुरूप संचालन न पाए जाने के कारण सील कर दिया गया इस कार्रवाई का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला ने किया उनके साथ डॉ राम मणि शुक्ला डॉ. वी. पी. त्रिपाठी तथा जिला एआरओ प्रवीण त्रिपाठी भी मौजूद रहे निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र में चिकित्सा मानकों एवं नियामकीय आवश्यकताओं का पालन नहीं किया जा रहा था