संतोष मिश्रा ब्यूरो चीफ अयोध्या
यह भरतकुंड टोल प्लाजा है जिसे बंद करने केलिए भाकियू आंदोलन कर रही है आज टोल प्लाजा पर पंचायत भी है लेकिन पिछले कई दिनों से टोल प्लाजा के पश्चिमी वाले आखिरी टोल गेट जिस पर कभी भी बैरियर नहीं लगा था नए टोल मालिक ने न सिर्फ बैरियर लगवा दिया बल्कि 2 दिन से अब उसे बंद करके बीच वाले टोल गेट से वाहनों को निकला जा रहा है जिससे लम्बा जाम अक्सर लगता है आज सुबह से ही पश्चिमी गेट को बंद कर दिया गया है जिससे किसानों को दिक्कत हो और वह पंचायत में न आ सके शासन प्रशासन और स्थानीय जिला प्रशासन भी टोल की मनमानी को रोक पाने में असमर्थ लग रहा है नए टोल मालिक के कर्मचारियों की आए दिन लोगों से तू तड़ाक होती रहती है भरतकुंड चौकी की पुलिस भी त्रस्त है आज भाकियू की पंचायत को लेकर काफी चर्चा है फैजाबाद बार एसोसिएशन ने भी टोल बंद करवाने के समर्थन में भाकियू को अपना सपोर्ट दिया है