Type Here to Get Search Results !

बब्लू सिंह के जनसंपर्क अभियान नें बढाई बीकापुर में सियासी हलचल


संतोष मिश्रा ब्यूरो चीफ अयोध्या
कई नेताओं की खिसक सकती है सियासी ज़मीन
अयोध्या पूर्व विधायक बब्लू सिंह 2027 में बीकापुर विधानसभा से ताल ठोंकने को तैयार हैं लगभग 2 वर्ष पूर्व ही उनकी तैयारी बता रही है बीकापुर विधानसभा में आगामी चुनाव में कुछ बड़े व चौँकाने वाले परिणाम सामने आने वाले हैं जिसके प्रमुख कारण भी हैं जैसे जहां आज जनप्रतिनिधि बिना कोई काम किये समर्थकों का बिना सहयोग किये जाति विशेष की राजनीति के सहारे सत्ता के गालियारे तक पंहुचते हैं या प्रयास करते हैं वहीं बब्लू सिंह की पहचान राजनीति में बिल्कुल अलग है बब्लू सिंह का जातिगत राजनीति से कोई सरोकार नही है साथ ही उनकी पहचान अपने समर्थकों के प्रति अति लगाव व उनके कार्यों को अधिकारियों से कराने के अलग अंदाज से है बब्लू खुद अपनी अलग कार्यशैली से जाने पहचाने जाते हैं अधिकारियों से काम कैसे करवाया जाता है शायद समूची अयोध्या में आज तक कोई जनप्रतिनिधि उस तरह अपने समर्थकों का कार्य नही करवा पाया!
परिस्थिति चाहे जो रही हो बब्लू सिंह समर्थकों के पक्ष में खुलकर हमेशा खड़े मिले शायद यही कारण है सक्रिय सत्ता वादी राजनीतिक पारी के लंबे समय बाद भी आज पांचो विधान सभाओं में बब्लू सिंह की डिमांड बढ़ी हुई नजर आ रही है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बब्लू सिंह का बीकापुर विधानसभा से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है बब्लू सिंह क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क भी कर रहे हैं जिससे क्षेत्र में सियासी हलचल बढ़ गई है कई नेताओं के हाथ से अभी से ही सत्ता के गालियारे में ले जाने वाली सियासी चाभी हाथ से निकलती हुई नजर आने वाली है एक समय प्रदेश के सेकेण्ड मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान रखने वाले बब्लू सिंह फिर अपने पुराने तेवर में नजर आ रहे हैं, जिससे लगता है बब्लू सिंह अबकी चुनाव में फिर कुछ अलग कर सकते हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.