शनिवार को गांव घ्याना में फसलों पर निराश्रित गोवंशो का कहर इस कदर फैला हुआ है कि किसान परेशान हो गए और उन्होंने खेतों में विचरण कर रहे करीब पैंतीस गोवंशो को घेर कर पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने विचार विमर्श कर सभी गोवंशो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर बंद कर दिया। सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर गोवंशो के लिए चारा और खाने-पीने की सभी वस्तुओं की उचित व्यवस्था की लेकिन उन गोवंश को कहां पर छोड़ा जाए यह एक समस्या बनकर खड़ा हो गया है। *ग्रामीणों ने बताया* कि उन्होंने सरसीना स्थित गौशाला में बातचीत की लेकिन वहां से उन्हें कोई उपयुक्त जवाब नहीं मिला,अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंशो को किस जगह भेजा जाए। इस दौरान *राहुल त्यागी,आदेश कुमार, कुलदीप शर्मा,अमरीश त्यागी, प्रमोद मौर्या, सिंगा मौर्या,राजेश त्यागी, कुलदीप पाल* इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
किसानों ने फसल बर्बाद कर रहे गोवंशो को पकड़ा ! बड़ी संख्या में पकड़े गोवंशो को कहा छोड़े किसान,बनी विकट समस्या !
March 19, 2023
0
तल्हेडी बुजुर्ग:-गांव घ्याना में किसानों की फसल बर्बाद कर रहे करीब पैंतीस गोवंशो को किसानों ने पकड़ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।
Tags
