Type Here to Get Search Results !

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया



 

 

साखन खुर्द के सामने रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया रविवार सुबह के समय तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव साखन खुर्द के सामने रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई जिसे देखकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने इसकी सूचना देवबंद कोतवाली में दी घटना की जानकारी मिलते ही तल्हेडी चौकी प्रभारी अजय कसाना अपनी पुलिस टीम हेड कॉन्स्टेबल अमित भाटी,कपिल प्रधान और शिवम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो युवक का शव रेलवे लाइन पर क्षत विक्षत स्थिति में पड़ा मिला पुलिस ने घटना की गहनता से छानबीन की और मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है क्योंकि जिस जगह युवक का शव बरामद हुआ है उस जगह खंम्भों पर खून के धब्बे लगे हुए हैं मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसके दाहिने हाथ पर विशाल लिखा हुआ है पुलिस द्वारा काफी छानबीन करने के बावजूद भी मृतक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.