कस्बे में स्कूल की छुट्टी के समय बाइकों पर मंडरा रहे कुछ आशिक मिजाज युवकों को पुलिस ने पकड़कर जमकर फटकार लगाई इस दौरान पुलिस ने चार बाइकों के चालान भी काटे तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में पुलिस के द्वारा सख्त निर्देश देने के बावजूद भी कुछ मनचले आशिक मिजाज लड़के स्कूल की छुट्टी के समय सड़कों के किनारे झुंड बनाकर खड़े हो जाते हैं और स्कूल से आ रही छात्राओं पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आ रहे थे जिनकी शिकायत पुलिस को बार बार मिल रही थी सोमवार को स्कूलों की छुट्टी के समय तल्हेडी चौकी प्रभारी अजय कसाना और हेड कांस्टेबल अमित भाटी ने कस्बे में मनचले यवको के विरुद्ध गश्त लगाकर सख्त अभियान चलाया और सड़कों पर बाइके लेकर बेवजह घूम रहे युवकों को जमकर फटकार लगाते हुए सबक सिखाया कुछ युवक पुलिस को देखकर भागते नजर आए इस दौरान पकडे गये मनचले युवक पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए लेकिन पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए करीब चार मोटरसाइकिलों के चालान किये और कस्बे में बेवजह घूमने पर सख्त हिदायत देकर छोड़ा तल्हेडी चौकी प्रभारी अजय कसाना ने बताया कि शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज मोटरसाइकिलों के चालान काटे हैं कल बेवजह घूमते दिखाई दिए तो जेल भी भेजे जाएंगे
स्कूलों की छुट्टी के समय बेवजह घूमने वाले आशिक मिजाज युवकों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया सख्त अभियान
August 10, 2023
0
Tags