Type Here to Get Search Results !

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से छात्रों से भरा टेंपो हाईवे पर पलटा कई बच्चे घायल



 

 
नहर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूल के बच्चों से भरा टेंपो हाईवे पर पलट गया जिसमें कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर मौजूद राहगीरो ने घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद पहुंचाया बुधवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव साखन कला के निकट किसी अज्ञात वाहन ने कस्बे में स्थित भारतीय इंटर कॉलेज के बच्चों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण टेंपो हाईवे पर पलट गया और करीब आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए टेंपो पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई तो मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को टेंपो से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद पहुंचाया।गनीमत रही कि जिस समय टेंपो हाईवे पर पलटा तो पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी टेंपो चालक कासिमपुर निवासी अंकित ने बताया की बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं इसलिए वह बच्चों को लेकर तल्हेडी बुजुर्ग स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में जा रहा था इसी दौरान डीसीएम ने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दी और टेंपो  हाईवे पर पलट गया टेंपो में कार्तिक पुत्र विश्वास गौरी पुत्र सोनू राधे पुत्र संदीप सृष्टि पुत्र संदीप सोनिका पुत्र सोनू कन्हैया पुत्र सोनू वंतिका पुत्र संजय निवासी गण मेघराजपुर और साखन खुर्द से महक त्यागी मौजूद थे जो घायल हो गए उसने बताया कि टेंपो में टक्कर मारकर डीसीएम चालक वहां से रफूचक्कर हो गया घटना का पता चलते ही भारतीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह घायल बच्चों की जानकारी लेने के लिए उनके घर पहुंचे इस दौरान घायल बच्चों को देखकर प्रधानाचार्य ने दुख प्रकट किया और बच्चों व उनके परिजनों का ढांढस बंधाया घायल में चोटिल बच्चे परीक्षा छूटने के कारण मायूस नजर आए लेकिन प्रधानाचार्य ने उनका हौसला बढ़ाया और परीक्षा दोबारा कराने का आश्वासन दिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.